फतेहपुर जिले में खाना बनाने को लेकर दंपती के बीच विवाद हो गया। आवेश में आकर महिला ने जह खा लिया। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां कस्बा निवासी अनीता देवी (30) का पति घनश्याम से शनिवार को खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया।
घनश्याम ने बताया कि वह पत्नी को फटकार लगाकर घर से चला गया था। कुछ देर बाद पत्नी के जहर खाने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा। हालत बिगड़ी देखकर महिला को सीएचसी लेकर पहुंचा। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। मृतका अपने पीछे रोली (8), जान्हवी (6), राज (4), प्रियांश (2) को छोड़ गई है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मृतका के पिता छोटेलाल की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।