फतेहपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच बवाल और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
हथगाम थानाक्षेत्र के कसेरुवा गांव में शुक्रवार को मारपीट हुई थी। घटना में एक पक्ष के निर्भय सिंह ने बताया कि गांव के जगदीश उर्फ मोटू, पवन कुमार, बच्ची लाल, भारत, रंजीत, संजीत, निखिल, नकुल ने पुराने विवाद को लेकर उससे और चचेरे भाई नीरज सिंह से गालीगलौज की। विरोध करने पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे सिर फट गया। उधर, दूसरे पक्ष के पवन कुमार मौर्य ने कहा कि वह भाई रंजीत के साथ बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में निर्भय सिंह, विक्रम सिंह, दीपू सिंह, लाखन सिंह, नीरज सिंह, आशू सिंह ने पुरानी रंजिश में रोका। इसके बाद गालीगलौज कर पीटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर रामा देवी, रामगोपाल, भारत मौर्य बीचबचाव के लिए पहुंचे। उन लोगों के साथ भी मारपीट की। घटना में रंजीत, रामा देवी, भारत मौर्य कुल्हाड़ी से हमले से लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। शोर सुनकर इलाके के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर भाग गए। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।