फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गांव में दौड़ा कर महिला को लाठी-डंडे से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पारिवारिक विवाद में महिला को लाठी-डंडे से गांव में दौड़ा कर पीटा गया। पुलिस ने मामले में 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हथगाम थाने के कासिमपुर कटरा निवासी बराती लाल की पत्नी गोरकी देवी ने बताया कि बहन आशा के घर से 27 फरवरी अपने घर जा रही थी। परिवार के छोटू सोनी ने पत्नी, पुत्र मोहित के घरेलू विवाद पर उसे रास्ते में रोक मारपीट पर उतारू हो गए। विरोध पर छोटू के परिवार के जय प्रकाश, शिव प्रकाश, महिपत, लालचंद्र, संतलाल, राममनोहर, मातादीन, सुनील व 10 अन्य लोग आ गए।
विज्ञापन

उसे गाली-गलौज की और दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। वह किसी तरह से जान बचाकर घर पहुंची। हमलावरों ने गांव में दिखने पर जान से मार डालने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें