फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र का भगवानपुर गांव कुछ वर्षों से साइबर अपराध और अपराधियों के नाम से चर्चा में है। इस गांव की एक महिला को कुछ युवकों ने वीडियो बनाने की आशंका पर पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
भगवानपुर गांव निवासी दीक्षा सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग साइबर अपराध करते हैं। वह बुधवार को बेटी का इलाज कराने जा रहीं थीं। आरोप है कि गांव किनारे खेत में लवकुश, जितेंद्र, भूपेंद्र और कुंदन फोन पर बातचीत कर रहे थे।
उन्हें शक हुआ कि वह उनका वीडियो बना रहीं हैं। शक पर चारों ने उसका मोबाइल मांगा। मना करने पर मोबाइल छीनने की कोशिश में छीनाछपटी की। इस दौरान बेटी गिर गई और चोटिल हो गई।
कुछ देर बाद सभी ने घर आकर दोबारा गाली गलौज की। थानाध्यक्ष हनुमान सिंह ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों के साइबर अपराध से जुड़े होने की जांच की जाएगी।