फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दगा गोला फटा, किशोर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारात कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल किया गया बिना दगा बारूद गोला उठाते ही फट गया। जिसकी जद में आकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर को बिंदकी सीएचसी से नाजुक हालत में कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना कल्यानपुर क्षेत्र के गांव जोगापुर में रविवार की शाम बबलू साहू व बद्री प्रसाद की पुत्रियों की शादी थी। अगवानी कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी और गोलाबारी की गई। जिसमें एक गोला गांव के समीप ही दगने से रह गया था। सोमवार की सुबह गांव के फूलचंद्र सविता का बेटा अमन ( 11) ने इस बारूद भरे गोले को उठा लिया।
जिसे उठाते ही जोरदार धमाका हुआ। किशोर के दोनों हाथ की उंगलियां और पंजे के चिथड़े उड़ गए। खून से लथपथ किशोर को देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। चिकित्सक ने किशोर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद हैलट कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें