फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के साथ एटीएम में भी रही बंदी

Mon, 28 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
बीओबी का बंद एटीेएम - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
अवकाश के दिन रविवार को बैंक के साथ शहर के सभी एटीएम मेें ताला लटकते नजर आए। जो एटीएम खुला भी रहे तकनीकी खराबी से रुपया नहीं निकल सका। लोग रुपया निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम में भटकते दिखाई दिए। वहीं बीओबी मुख्य शाखा में कैंप लगाकर लोगों के खाता खोले गए।
विज्ञापन



एसबीआई बैंक का एटीएम सुबह 11 बजे खुला रहा। मशीन से रुपया न निकलने के बावजूद भी लोगों की लाइन लगी रही। घंटो लाइन में लगे रहने के बाद बिना रुपया निकाले ही वापस लौट गए। लाइन में लगे राघवेंद्र सिंह ने बताया कि नेट सरवर खराब होने की वजह से रुपया नहीं निकल रहा है। कभी-कभी सही हो जाने पर मशीन काम करने लगती है।

इसी प्रकार जीटी रोड के बीओबी बैंक में सहायक शाखा प्रबधंक राकेश कुमार वर्मा ने कैंप लगाकर 35 लोगों के बचत खाता खोले। इसमें आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा कराई गई है। साथ मेें निखिलराज, विनोद शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें