फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड लिंकअप न होने से सब्सिडी भी रुकी

Fri, 12 Jun 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस उपभोक्ताओं को आनलाइन सब्सिडी देने की व्यवस्था रास नहीं आ रही है। सिलेंडर डिलीवरी के बाद भी खाते में सब्सिडी न पहुंचने से उपभोक्ताओं को एजेंसियों व बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 80 हजार कनेक्शनधारकों में करीब 15 हजार क नेक्शनधारक सब्सिडी के लाभ से वंचित हैं। हालांकि जिला पूर्ति अधिकारी भी मान रहे हैं कि आधार लिंकप न होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस बाबत बैंक से बातचीत की जा रही है।  
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को सीधे उनके खाते में सब्सिडी की रकम पहुंचाने के लिए डीबीटीएल (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर एलपीजी) योजना चल रही है। जिले में फतेहपुर इंडेन गैस, ललिता इंडेन गैस, भारत गैस एजेंसी समेत 21 एजेंसियां है। सभी एजेंसियों में करीब 80 हजार कनेक्शनधारक रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें करीब 15 हजार उपभोक्ताओं के आधार कार्ड अभी बैंकों द्वारा लिंकप न किए जाने से सब्सिडी पाने से वंचित हैं। गुरुवार को फतेहपुर इंडेन गैस एजेंसी में चौक से आए उपभोक्ता सुनील गुप्ता परेशान नजर आए। पूछने पर बताया कि उन्होंने अप्रैल माह में डीबीटीएल फार्म जमा किया था। रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान सब्सिडी सहित शुल्क देते हैं लेकिन अभी तक खाते में सब्सिडी नहीं आई। इसी प्रकार देवीगंज निवासी विनोद शुक्ला ने बताया कि तीन मई को सिलेंडर की डिलीवरी हुई थी सब्सिडी के साथ 671.50 रुपये शुल्क दिया लेकिन अभी तक 231.18 रुपये शुल्क नहीं आया। फतेहपुर इंडेन गैस एजेंसी में 22656 घरेलू कनेक्शन धारक हैं। इनमें  18642 उपभोक्ता आधार कार्ड जमा कर डीबीटीएल फार्म भर चुके हैं। अभी तक साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं के खाते लिंकप नहीं हुए हैं। गैस एजेंसी के प्रबंधक बाबूलाल ने बताया कि बैंक में आधार कार्ड लिंकप न होने से ऐसी समस्या आ रही है जो उपभोक्ता एजेंसी आते हैं उनकी समस्या का निराकरण कराया जा रहा है। इसी प्रकार ललिता इंडेन गैस एजेंसी में भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। एजेंसी में 21451 घरेलू उपभोक्ता हैं इसमें 19250 उपभोक्ता फार्म जमा कर चुके है, हालांकि अभी तक तीन हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन लिंकप न होने से दिक्कत आ रही है। शहर के कलक्टरगंज स्थित भारत गैस एजेंसी में कुल 3500 उपभोक्ता हैं। यहां भी अब तक दो हजार उपभोक्ता फार्म जमा कर चुके हैं।

इनसेट --

आधार कार्ड न जमा करने पर 7526 कनेक्शन लॉक
फतेहपुर। गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं द्वारा डीबीटीएल फार्म भरकर जमा न करने पर कनेक्शन लॉक कर दिए गए हैं। एजेंसियों द्वारा लगातार नोटिस भेजी जा रही हैं। फतेहपुर इंडेन गैस एजेंसी में फार्म न भरने वाले करीब चार हजार उपभोक्ताओं के कनेक्शन लाक कर दिए गए हैं। इसी प्रकार ललिता इंडेन गैस एजेंसी में भी ढाई हजार कनेक्शन लाक कर दिए गए हैं। जिनके कनेक्शन लाक हो गए हैं उन्हें तभी सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी जब वह कनेक्शन से संबंधित अभिलेख जमा करके डीबीटीएल फार्म जमा कर देंगे।
विज्ञापन


इनसेट --

‘गैस कनेक्शन लिंकअप न होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए बैंक मैनेजरों को पत्र लिखा गया है। यदि कनेक्शनधारक इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो mylpg.com पर लाग इन करके आधार कार्ड नंबर फीडकर लिंकप कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत आसान है।’ - ओम प्रकाश, जिलापूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें