फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कड़ाके की ठंड से जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो किसानों की मौत हो गई। किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों किसानों को मृत घोषित कर दिया। विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के असहट के मजरा पिपरहा गांव निवासी रामरूप(48) सोमवार की रात को अपने खेत में फसलों की सिंचाई कर रहे थे। वहीं पर रात में किसान को ठंड लग गई। मंगलवार की सुबह किसान घर आया तो तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे नाजुक हालत में किशनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद रामरूप को मृत बताया। वहीं बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी चंद्रपाल(48) खेत में फसलों की सिंचाई करने गए थे। तभी उन्हें ठंड लग गई और कांपते हुए वापस घर पहुंचे। परिजनों ने आग जलाकर ठंड से बचाने का प्रयास किया, लेकिन सुधार न होने पर किसान को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें