बकेवर थाना क्षेत्र के गांव बेंता में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर करीब पचास लीटर अवैध शराब बरामद की। टीम ने सौ क्विंटल अधबनी शराब मौके पर नष्ट करा दिया। छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे गांव बकेवर में थाना गाजीपुर, असोथर, जाफरगंज के थानाध्यक्ष पुलिस बल व एक ट्रक पीएसी एकत्र की गई। यहां जिला आबकारी अधिकारी निरंजन पांडेय के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम गांव बेंता कंजरन डेरा पहुंच गई। गांव में भारी पुलिस फोर्स देख शराब बनाने वाले लोग जंगलों की ओर भाग निकले। एक दर्जन से अधिक घरों में की गई छापेमारी के दौरान अधबनी शराब नष्ट की गई और भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब बनाने वालों के भाग जाने के कारण किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।