फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में बही एकता की बयार

Wed, 25 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में एक-एक पुष्प की तरह गुलदस्ते में एकत्र होकर हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने समरसता की झलक दिखाई। सामाजिक गुलदस्ते की शोभा बढ़ाते हुए हर किसी ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन


मंगलवार को जीटी रोड स्थित शगुन पैलेस में होली मिलन समारोह हुआ जिसमें एक शाम सामजिक एकता के नाम पर समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डा.चेतन शरण कपूर ने कहा कि भारत देश एकता और अखंडता का प्रतीक है। फतेहपुर में जो नई परंपरा शुरू हुई है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।

आयोजक शहर काजी शहीदुल इस्लाम उर्फ अब्दुल्ला भाई ने कहा कि होली, ईद और दीवाली सभी मिल जुलकर मनाते हैं। जिस प्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ है, आने वाले समय में इसी प्रकार ईद मिलन कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक सालिगराम ने पहुंचकर आयोजन की सराहना की। संचालन मोहम्मद आसिफ मकसूद एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के संरक्षक शफीकुल गफ्फार खां एवं स्वामी विज्ञानानंद ने आयोजन की प्रशंसा की।

इस मोके पर पूर्व विधायक मुरलीधर, पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, रवि प्रकाश दुबे, अनवारुल हसन, हमीद हसन राजी, मकबूल अख्तर, इब्राहिम तैय्यब, पूर्व सैनिक अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी समेत अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद सभी ने जलपान ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें