फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश संग चली हवा, गेहूं की फसल गिरी

Mon, 05 Mar 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेज हवा के साथ रविवार रात हुई बारिश ने किसानों की धड़कने बढ़ा दी हैं। तेज हवा से गेहूं की फसलें गिर गई हैं। फसलों के गिरने से उत्पादन कम हो जाएगा।
विज्ञापन


रविवार की रात लगभग दो बजे तेज हवा चली और रिमझिम बारिश हुई। क्षेत्र के अंदीपुर, टीकर, बाबातारा, कौंडर, सरांय, असोथर, बेसड़ी गांव में बारिश हुई है। बेसड़ी गांव के किसान रोशन ने बताया कि गेहूं की फसल में बालियां निकल आई हैं। दाना बनना शुरू हो गया है। फसलों के गिरने से गेहूं का दाना बनने के बजाय सूख जाएगा। ऐसे में गेहूं की पैदावार कम हो जाएगी। किसान श्याम सिंह यादव ने बताया कि तेज हवा से पांच बीघा गेहूं की फसल गिर गई है। इसमें आधे से अधिक पैदावार कम हो जाएगी। आगे बारिश हुई तो गेहूं के अलावा राई, सरसों, चना की फसल में नुकसान होगा। बेसड़ी गांव के किसान कुलदीप भदौरिया ने कहा कि अगेती 15 बीघा गेहूं की फसल गिर गई है। जो पिछेती बुआई की थी, उसमें बालियां निकल रही हैं। इससे नुकसान नहीं हुआ है। अगर और हवा चली और बारिश हुई तो फसल में काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम का कहना है कि जिले में अभी और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे राई, सरसों की फसल को नुकसान होगा। गेहूं, अरहर में बारिश से नुकसान नहीं होगा। जिन किसानों की राई, सरसों कटी पड़ी है, वह सुरक्षित स्थान में रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें