फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बुलेट व रुपये न देने पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने तीन तलाक दे दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के महाजरी निवासी रुहेनाज ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 20 नवंबर 2024 को कोतवाली क्षेत्र के लाला बाजार अमीन खान के साथ हुआ था। निकाह के बाद ससुरालीजन ने दहेज में बुलेट और एक लाख की मांग की। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे।
विरोध करने पर पति अमीन खान, ननद अफसान खातून, सबा, नूरैन, सना शांतिनगर निवासी ननदोई सरताज और मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव निवासी ननदोई हासिद अली ने पीट दिया। पति ने तीन तलाक देकर 29 मई को पुत्र के साथ घर से निकाल दिया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पति समेत सात ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें