फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेटी पैदा होने पर पत्नी को दी तीन तलाक की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने गर्भवती महिला को पीटकर घर से भगा दिया। अब बेटी पैदा होने पर पति ने तीन तलाक की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराईनटोला निवासी शाहिंदा तरन्नुम की शादी कानपुर सुजातगंज निवासी मो. नदीम से 17 फरवरी 2019 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति नदीम, ननद सायमा, आमना, तबस्सुम व ननदोई इरफान अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर गर्भवती हालत में उसे पीटकर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह मायके आई। उसने मायके में आपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची पैदा होने पर पति तलाक देने की धमकी दे रहा है। दहेज मिलने के बाद घर ले जाने की बात कह रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में की। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें