फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता संग पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी ने पिता के साथ मिलकर पति पर चाकू से हमला कर दिया। पति ने घटना की शिकायत एसपी से की। सीओ जाफरगंज की जांच के बाद ललौली पुलिस ने पिता-पुत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के अकिलाबाद निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर 2021 की शाम वह न्यायालय से घर लौट रहे थे। खटौली के पास पत्नी अंजली और ससुर ज्ञानेंद्र ने रास्ते मे रोक लिया। ससुर ने उसे पकड़ लिया और पत्नी ने चाकू व पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने किसी तरह उसे बचाया।
पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी मायके में रहती है। मुकदमा दाखिल करने की खुन्नस में पत्नी ने हमला किया है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें