फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सोता रहा परिवार, चोर दो घरों से उठा ले गए नकदी और जेवर

विज्ञापन
फोटो-08-मैना देवी के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। चोरों ने शुक्रवार रात सगुनापुर गांव में दो घरों को निशाना बनाया। मैना यादव के घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी उठा ले गए। कल्लू निषाद के घर से दो हजार रुपये चोरी कर लिए गए। पुलिस ने शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सगुनापुर गांव निवासी मैना यादव ने बताया कि वह मां लीलावती और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ बाहरी कमरे में सो रहीं थीं। भाई वेद प्रकाश बरामदे में लेटा था। चोर छत और दीवार के बीच बने बयाले की ईंट हटाकर पीछे वाले कमरे में घुसे।
अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने की अंगूठी, माला, मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायल, हाफ पेटी, पीतल के बर्तन और 10 हजार रुपये नकद ले गए। भागते समय वे बाहर से कमरे की कुंडी बंद कर गए। आंख भोर में करीब पांच बजे खुली तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसी रात चोर कल्लू निषाद के घर में दीवार फांदकर घुसे। कमरे से बक्सा उठाकर खेत तक ले गए और ताला तोड़कर दो हजार रुपये निकाल लिए। बाकी सामान खेत में बिखरा मिला। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

शिवराजपुर और सगुनापुर में बढ़ीं चोरी की वारदातें
औंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर और सगुनापुर गांव जुड़े हैं। दोनों गांव के ग्रामीण चोरों से परेशान हैं। शिवराजपुर गांव के छोटू ने बताया कि वह लोग 20 नवंबर की रात सो रहे थे। चोर चारपाई पर रखा मोबाइल चोरी कर ले गए थे। इसी गांव के ओम प्रकाश ने बताया कि नौ नवंबर की रात दरवाजे पर खड़ी बाइक चोर चुरा ले गए। चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं लेकिन पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।

बिंदकी के फरीदपुर में चार नलकूपों के ताले टूटे



कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास शुक्रवार की रात चोरों ने चार नलकूपों के कुंडी और ताले तोड़ डाले। फरीदपुर निवासी सियाराम वर्मा, उमेश वर्मा, शिव प्रताप वर्मा, चक मोहिउद्दीनपुर गांव की मुन्नी देवी के नलकूपों को निशाना बनाया है। किसानों को शनिवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीण ने ताले टूटे देखे पाए। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।

गाजीपुर में पड़ोसी महिला पर जेवर चोरी का आरोप



गाजीपुर। थाना क्षेत्र के सिमौर गांव की एक महिला ने 18 नवंबर को पड़ोसी महिला पर चोरी का आरोप लगाया है। गांव की उर्मिला ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर किसी काम से गई थी। बेटी ममता घर में अकेली थी। वह दुकान से कुछ सामान लेने चली गई थी। इसी दौरान पड़ोसी महिला घर पहुंची। घर से सोने की टॉप्स व मंगलसूत्र, चांदी के जेवर, नकदी चुरा ले गई। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-08-मैना देवी के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें