फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम से गाली गलौज, पीटने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू थानाक्षेत्र में सागौन के पेड़ काटे जाने की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ लकड़ी ठेकेदार व उसके साथियों ने अभद्रता की। पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के अहिमापुर गांव में बम्बी पटरी किनारे लगे सागौन के 58 पेड़ों की कटान की गई। इसकी सूचना पर वन दरोगा अनूप कुमार शुक्ला, वनरक्षक अनिरुद्ध कुमार शनिवार को जांच करने पहुंचे। कटे पेड़ों के
ठूंठ की नपाई कर रहे थे। तभी मंसूर अहमद निवासी जहांगीरनगर गौरा साथियों के साथ पहुंचा। टीम को ठूंठ नापने से रोक दिया। विरोध करने पर टीम के साथ गाली गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें