फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नहीं पहुंचे अधिकारी, तो सड़क पर बैठ गए भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
फोटो-29-बिंदकी के तहसील गेट के सामने रोड पर जाम लगाए भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
फोटो-29- तहसील गेट के सामने रोड पर जाम लगाए भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन

- छह सूत्री मांगों को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन, पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद हटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। तहसील परिसर में छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक गुट की बैठक हुई। निर्धारित समय पर समस्याएं सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो नाराज किसान तहसील के सामने सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब आधे घंटे बाद किसान सड़क से हटे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे शुरू हुई बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याएं सुनने के लिए अधिकारियों को बुलाया गया था, लेकिन शाम तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज होकर किसान तहसील के सामने सड़क पर बैठ गए। आवागमन प्रभावित होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाया। करीब आधे घंटे बाद किसान सड़क से हटकर तहसील परिसर में बैठक स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद तहसीलदार धीरज कुमार त्रिपाठी और नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं ने रावतपुर कोटिया गांव का मामला प्रमुखता से उठाया। आरोप लगाया कि कानपुर निवासी एक व्यक्ति ने सैकड़ों वर्ष पुराने मंदिर को तोड़कर कब्जा कर लिया है। खाद गड्ढे की जमीन पर भी कब्जे का आरोप लगाया गया। किसानों ने अमौली, खजुहा, मलवां और देवमई ब्लॉक में आवारा मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह गौतम उर्फ बबलू सिंह, संरक्षक रज्जन सिंह, अंगद सिंह, सुखीराम, जयकृष्ण द्विवेदी, पुत्तन दुबे, स्वामी दिन, चंद्र प्रकाश दीक्षित, संतोष पटेल, धर्मेंद्र पासवान और रामराज पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें