फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धान कटाई के बाद गेहूं की बोआई, खाद की कमी से किसान परेशान

विज्ञापन
फोटो-18-खाद न होने पर समिति में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
बकेवर। धान की कटाई खत्म होते ही देवमई ब्लॉक के किसान गेहूं की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं लेकिन खाद संकट उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है। डीएपी खाद के लिए किसान सरकारी केंद्रों पर भटक रहे हैं। प्राइवेट दुकानदार मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार बाजार में डीएपी की बोरी 2300 रुपये और यूरिया 400 रुपये तक बिक रही है। इससे महंगे दामों पर खाद खरीदना उनकी मजबूरी बन गई है।
अब तक पीसीएस गोदाम देवमई में 1000, साधन सहकारी केंद्र पधारा में 840, मथुरापुर में 840 और बकेवर में 720 बोरी डीएपी और एनपीके खाद वितरित की गई हैं। इसके बाद किसी भी केंद्र पर खाद उपलब्ध नहीं है।
किसानों का कहना है कि अगर अगले कुछ दिनों में खाद नहीं मिली तो गेहूं की बोआई प्रभावित हो सकती है। सचिव मुकेश कुमार, सहनूर, राहुल यादव और अरुण ने बताया कि खाद की मांग शासन से की गई है और दो-तीन दिन में सभी केंद्रों पर डीएपी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें