फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी शादी को हुए थे एक साल, पति की मौत

Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
विज्ञापन
मार्च्युरी हाउस में रोती बिलखती पत्नी व परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर हाईवे पर ट्रेलर और डीसीएम की भिड़ंत में बुधवार की रात हथगाम के चालक संतोष कुमार यादव की मौत हो गई। उनकी शादी के सिर्फ एक साल ही पूरे हो सके थे। उसकी पत्नी को महिलाएं ढांढस बंधाने की कोशिश करते रहीं लेकिन चंद दिनों में ही सुहाग उजड़ने का गम उसके बर्दाश्त के बाहर था।
विज्ञापन



बता दें कि संतोष कुमार यादव (32) हथगाम थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र के बेटे थे। वह कानपुर से पेपर लोड कर वाराणसी जा रहे थे। खागा हाईवे पर डीसीएम से ट्रेलर की बुधवार रात सीधी भिड़ंत हो गई थी। हादसे में संतोष की मौत हो गई।

वहीं गाजियाबाद साहिबाबाद के पंछी कालोनी निवासी विजय मिश्रा डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्च्युरी में गुरुवार दोपहर चालक संतोष की पत्नी रीतू बदहवास दिखी। उसकी मां विद्यावती का भी रो-रो कर बेहाल रही है। रीतू का मायका खागा कोतवाली क्षेत्र के अजनई गांव में है। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। संतोष छह भाइयों अशोक, नरेंद्र, सिंकदर, धर्मेंद्र, शैलेंद्र में सबसे बड़ा था। बड़े बेटे की मौत पूरे परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें