फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झगड़े के बाद परिवार के घर छोड़ने से आहत युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। विवाद के बाद परिजनों के घर छोड़कर जाने से आहत युवक बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे नीम के पेड़ पर फंदे से लटक गया। पुलिस ने फंदा काटकर शव नीचे उतरवाया। किसी तरह पुलिस शुक्रवार दोपहर परिजनों से संपर्क कर सकी। परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच की।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी सुंदरलाल का पुत्र जगरूप लोधी (22) पल्लेदारी करता था। बाकी परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। पल्लेदार बुधवार शाम मीट और शराब लेकर घर पहुंचा। उसने मीट बनाया और शराब पी। पिता ने बताया कि नशे में बेटा गाली गलौज करने लगा। उसे गाली गलौज से मना किया गया तो वह झगड़ने लगा।
परिजन परेशान होकर पत्नी राजरानी व अन्य परिजनों के साथ धान कुटाई की मजदूरी के लिए चले गए। इधर, बेटा रात करीब 12 बजे गमछे का फंदा बनाकर घर के सामने पेड़ पर लटक गया। पुलिस और ग्रामीणों की सूचना पर परिजन दोपहर को थाने पहुंचे। घटना से मां, पिता, भाई धर्मराज लोधी, महेश लोधी व बहन आशा का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें