फोटो-35-छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते यातायात प्रभारी लालजी सविता। स्रोत आयो
फतेहपुर। शहर के चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में सोमवार को यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी लाल जी सविता ने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए छात्रों को जागरूक किया।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करने, निर्धारित गति से अधिक तेज वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, गलत दिशा से ओवरटेक न करने की अपील की।
इस दौरान छात्रों को यातायात नियमों से संबंधित पंफ्लेट भी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण, कमल चंद्र वर्मा, लीना श्रीवास्तव, जुवेरिया खातून सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
फोटो-35-छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते यातायात प्रभारी लालजी सविता। स्रोत आयो