फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलागम विकास परियोजना बनाएगा बीहड़ को खेती योग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर बीहड़ की जमीन को खेती योग्य बनाने के लिए जलागम विकास परियोजना पर काम होगा। ड्रिप, स्प्रिंकलर, सोलर पंप के माध्यम से फसलों की सिंचाई होगी। चेकडेम बनाकर जल संरक्षण होगा और किसानों को जीरो बजट पर खेती करने का प्रोजेक्ट बनेगा।
विज्ञापन

अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता व डीएम संजीव सिंह ने सोमवार को मइवया गांव में दीप जला और फीता काटकर परियोजना का उद्घाटन किया। असोथर ब्लॉक के मवइया गांव में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक (नाबार्ड) द्वारा प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति की गिरानी में जलागम विकास परियोजना एवं आत्मशक्ति कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) की शुरुआत की है।
जलागम विकास परियोजना से बीहड़ की 1254 हेक्टेयर जमीन को खेती योग्य बनाया जाएगा। बीहड़ में बारिश के पानी का एक ही स्थान से निकास बनाने का काम होगा। फसलों की सिंचाई के लिए चेकडैम भी बनेंगे। विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 10 हजार एफपीओ बनाए जाने की घोषणा की है। अब किसानों को एफपीओ के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जलागम विकास परियोजना से पांच साल में बीहड़ की जमीन उपजाऊ हो जाएगी। इसमें जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, बागवानी और औषधीय खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा। मवइया, जुकरा, सतखरा और गढ़ी के जलागम क्षेत्र 1245 क्षेत्र का चयन हुआ है।
प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति के सचिव उमेश चंद्र शुक्ला ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण मजदूरों को भी कार्य मिलेगा। जलागम क्षेत्र में आने वाले किसानों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इस मौके पर तकनीकी सलाहकार रमाशंकर यादव, प्रगतिशील किसान शिवशंकर शुक्ल, संतोष यादव, मान सिंह, भुवन द्विवेदी, हरीकृष्ण, बजरंग ङ्क्षसह, रणवीर सिंह, रामसिंह पटेल, रमेश सिंह, राजेंद्र बहादुर, राजेंद्र प्रसाद, गनेश प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें