फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नाले की सफाई न होने से 12 गांवों में जलभराव, फसलें बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। क्षेत्र में नाले की सफाई न होने से जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। करीब 12 गांवों में हजारों बीघे फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। एकारी, अतरहा, मदारीयापुर, मोहनपुर, बिलंदा, चक मुगल, चक बरारी, रमवां कैशापुर, शहजादपुर, मदारीपुर कला और टीसी जैसे गांव जलभराव से प्रभावित हैं।
विक्रम सिंह ने बताया कि शहर और कई गांवों की जलनिकासी का मुख्य नाला जाम है। सिंचाई विभाग ने एकारी और टीसी के बीच नाले में पानी रोकने के लिए बांध बनाया है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

नाले की सफाई न होने के कारण पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। पूर्व विधायक ने नाले की गहराई तक सफाई, प्रभावित किसानों को मुआवजा और स्थायी जलनिकासी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें