फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क टूटने से जलभराव, गंदगी के लगे अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धाता। सीसी रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण बछरौली गांव के रास्ते पर जलभराव और गंदगी की समस्या ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। इससे गांव के अंदर बीमारी फैलने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन

बछरौली गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि गांव में बरसात के समय घर-घर जल योजना के तहत सड़क तोड़कर पाइप लाइन बिछाने का काम हुआ था। इसके बाद से सड़क समतल कर दी गई, लेकिन सड़क टूटने के बाद यहां जल जमाव व गंदगी का अंबार लगा है। गंदगी के कारण मच्छरों ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर रखा है। गांव के राम शुक्ल, कल्लू, भोला आदि का कहना है कि सड़क टूटने को लेकर तहसील दिवस से लेकर पोर्टल पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। बीडीओ धाता ने बताया कि इसकी जानकारी अभी तक नहीं थी, जानकारी दी गई है तो इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें