फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में आते समय हुआ था दुर्घटना का शिकार

Sat, 12 Dec 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देउरी मोड़ में मार्ग दुर्घटना का शिकार बने होमगार्ड मुन्नालाल (45) की इलाज दौरान तीन दिन बाद मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मुन्नूलाल पासवान सात दिसंबर को अपने साथी रामनरेश के साथ चुनाव ड्यूटी कार्ड लेने आ रहे थे। बाइक सवारों होमगार्ड रास्ते में चौपहिया की टक्कर से घायल हो गए थे। रामनरेश को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। जहां पर इलाज दौरान बृहस्पतिवार को होमगार्ड की मौत हो गई।

परिजनों की तहरीर पर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना से होमगार्ड की पत्नी सुमित्रा का रो-रो कर बुरा हाल रहा है। परिजनों ने बताया कि होमगार्ड के दो बेटे और एक बेटी है। पोस्टमार्टम हाउस में होमागार्ड कमांडेड मुन्नूपाल ने बताया कि मृतक परिवार को पांच लाख का मुआवजा दिया जाएगा। एक बेटे को होमगार्ड में नौकरी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें