फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी पर माल गोदाम सीज

Wed, 29 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
अमौली कस्बे के एक निजी माल गोदाम को सीज करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमौली क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने प्राइवेट माल गोदाम की छानबीन की। इसके बाद दो गोदामों को सीज कर दिया गया। इन पर कालाबाजारी का आरोप है।
विज्ञापन

कस्बे के ओम प्रकाश गुप्ता का एक माल गोदाम बल्देवगिरि इंटर कालेज और दूसरा बेहटा गांव में हैं। ओम प्रकाश के खिलाफ कालाबाजारी करने की शिकायत हुई थी। बिंदकी के नायब तहसीलदार सुबह जांच को पहुंचे। उन्हें गोदाम मालिक नहीं मिले तो लौट गए। चर्चा है कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी को इसकी इत्तला दी।

फिर क्या था, एक घंटे बाद ही माल गोदाम का सच जानने एडीएम आलोक सिंह और एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह टीम सहित पहुंचे। डीएसओ विजय प्रताप सिंह भी साथ थे। कस्बे के माल गोदाम पर ताला जड़ा था। चाभी मांगने पर महिला ने मना कर दिया। इस पर टीम यहां से सीधे बेहटा गांव पहुंची। यहां पर भी यही स्थिति थी। बिंदकी एसडीएम ने बताया कि पुरुष सदस्य न होने की वजह से असलियत से अभी पर्दा नहीं उठ सका है। अलबत्ता एहितयात के तौर पर बेहटा और अमौली के माल गोदाम को सीज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल गोदाम के मालिक को 48 घंटे के अंदर गोदाम चेक कराने के निर्देश दिए गए हैं। अगर माल गोदाम मालिक ऐसा नहीं करता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें