फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिले में 981 सरकारी भूखंड पर वक्फ बोर्ड का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में सरकारी 981 सम्पत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है। जिला प्रशासन ने सरकार को रिपोर्ट भेजी है। उसमें खुलासा हुआ है कि जिले की तीनों तहसीलों की 227 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर वक्फ बोर्ड का कब्जा मिला है।
विज्ञापन

राज्य शासन ने वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों की रिपोर्ट मांगी थी। प्रशासन की जांच में सामने आया कि जनपद में कुल 2339 सुन्नी और 40 शिया सम्पत्तियों पर वक्फ बोर्ड काबिज है। इनमें से सदर तहसील में 161, बिदकीं में 357 तथा सबसे अधिक खागा तहसील में 559 सम्पत्ति सरकारी भूखंड पर कब्जा मिला है। जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद, बिदकीं, ललौली, खागा, सहित कई स्थानों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है। इस रिपोर्ट को अलग-अलग तहसीलों के एसडीएम ने तैयार किया है। एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि शासन से मांगी गई जानकारी पर रिपोर्ट तैयार करके भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें