फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरी, मां-बेटे समेत तीन घायल

Wed, 29 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
सीमा- पियूष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के पुरानी बिंदकी मोहल्ले में ईंट की दीवार गिरने से मां-बेटे सहित तीन लोग मलबे में दब गए। इससे चीखपुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने मिलजुल कर मलबे से तीनों को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन



पुरानी बिंदकी मोहल्ला निवासी रामगुलाम के बेटे कमलेश ने दो दिन पहले अपने कमरे की ईंट व मिट्टी के गारे से दीवार बनवाई थी। मंगलवार को दोपहर 12बजे के आसपास परिजन घर में मौजूद थे। बनाई गई नई दीवार अचानक गिर गई।

रामगुलाम (60), कमलेश की पत्नी सीमा (26) व बेटा पियूष (5) मलबे में दब गए। चीख-पुकार से भीड़ जुट गई। दर्जनों लोग मलबा हटाने में जुट गए और सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें