फतेहपुर। विधान परिषद स्नातक निर्वाचन में मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। मतदाता सूची में लिपिकीय या मुद्रण संबंधी मामूली त्रुटियों के बावजूद वे मतदान कर सकेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय पाठक ने बताया कि आज होने वाले मतदान में किसी को वंचित नहीं किया जाएगा। यदि मतदाता की पहचान सुनिश्चित हो जाती है, तो उसे वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नाम या अन्य विवरण में छोटी गलती मतदान के अधिकार को प्रभावित नहीं करेगी। पीठासीन अधिकारी प्रस्तुत दस्तावेज के आधार पर मतदाता की पहचान की पुष्टि करेंगे। पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने जोर दिया कि केवल मामूली त्रुटि के आधार पर किसी मतदाता को रोकना अनुचित होगा।