फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्पित हों स्वयंसेवक

विज्ञापन
फोटो-34-पथ संचलन करते स्वयं सेवक। संवाद
विज्ञापन
अमौली। कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को पथ संचलन का आयोजन किया गया। मंडल के स्वयंसेवक व पदाधिकारी गायत्री मंदिर मैदान में एकत्र हुए। यहां से संचलन का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

घोष की लयबद्ध धुन के साथ यह बस स्टॉप, चौराहा, बड़ा तालाब, नंदनी गेस्ट हाउस और प्रजापति मोहल्ला होते हुए मैदान पर समाप्त हुआ। विभाग प्रचारक शिव शंकर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ की स्थापना 1925 में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी।

शताब्दी वर्ष में संघ पांच प्रमुख क्षेत्र सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता, परिवार प्रबोधन और नागरिक कर्तव्यों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है। इन क्षेत्रों में सक्रिय योगदान से भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहखंड संघचालक अजय ओमर, खंड कार्यवाह रोहित, सह खंड कार्यवाह हिमांत किशोर, विधायक राजेंद्र पटेल, डॉ. रामभक्त वर्मा, समरसता प्रमुख प्रकाश वीर आर्य समेत अनेक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें