फोटो-39-शिविर समापन के दौरान मौजूद छात्राएं व प्रधानाचार्य। संवाद
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इसमें स्वयंसेविकाओं ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वयंसेविकाओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीना भारती ने बताया कि शिविर में स्वच्छता, साक्षरता, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियान चलाए गए। स्वयंसेविकाओं ने योग सत्र और ग्राम सर्वेक्षण जैसी गतिविधियां भी कीं। समापन पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
फोटो-39-शिविर समापन के दौरान मौजूद छात्राएं व प्रधानाचार्य। संवाद