फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेधा अलंकरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
फोटो-38-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अमौली। कस्बे के एलपीडी पब्लिक स्कूल में रविवार को मेधा अलंकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह विविधा आयोजित हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश हरदोई महेंद्र नाथ उमराव और समाजसेवी अशोक तपस्वी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना के बाद बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने कश्मीरी गीत, नारी शक्ति पर आधारित नृत्य, राजस्थानी नृत्य और पंजाबी गीत प्रस्तुत किए। विद्या त्रिवेदी के मां के गीत ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान निदेशक प्रमोद कुमार पांडेय, शिक्षक उमेश त्रिवेदी, संरक्षक प्रमोद तिवारी, नेमा देवी, मुकेश ओमर आदि मौजूद रहे।

फोटो-38-सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें