फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हादसा स्थल के 500 मीटर के दायरे में पांच मीटर भी नहीं थी दृश्यता

विज्ञापन
फोटो-11-हाईवे पर भिड़ंत के बाद खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात करीब दो बजे से कोहरा गिरना शुरू हो गया था। कुछ ही घंटों में घने कोहरे की चादर ने पूरे हाईवे को अपनी चपेट में ले लिया। शनिवार सुबह होने के बाद भी कोहरे की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। कोहरे के कारण हाईवे के कई स्थानों पर 500 मीटर के दायरे में पांच मीटर की दूरी की दृश्यता शून्य रही।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा गांव के पास इसी कोहरे के चलते नौ वाहन आपस में टकरा गए। हादसे वाली जगह के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि यहां हादसे नहीं होते हैं। उनका कहना है कि यह दुर्घटना केवल घने कोहरे के कारण हुई। सौंरा पुल से उतरते ही अचानक दृश्यता बेहद कम हो गई। इससे वाहन चालकों को आगे कुछ नजर नहीं आया।

हादसे के स्थान पर करीब 500 मीटर के दायरे में दृश्यता महज पांच मीटर तक सीमित थी। वाहन ओवरब्रिज पर चढ़ने के बाद नीचे उतर रहे थे और उतरते समय उनकी गति भी तेज हो जाती है। घने कोहरे और तेज रफ्तार के चलते वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। इससे बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के पांच प्रमुख कारण...
- कोहरे होने के बाद भी वाहनों की रफ्तार तेज होना।
- हाईवे पर सफेद पट्टियाें का न दिखाई देना।
- गलत साइड से अर्टिगा कार ओवरटेक करना।
- हादसे के बाद बस से चालक का नियंत्रण खो देना।
- पुल से उतरने में ढाल पर वाहनों की रफ्तार भी बढ़ना।

फोटो-11-हाईवे पर भिड़ंत के बाद खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें