फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क पैचवर्क के लिए आई मशीनों को ग्रामीणों ने लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। तेलियानी ब्लॉक के कोराई गांव का नेशनल हाईवे मिलाने वाला दो किलोमीटर मार्ग जर्जर है। पीडब्ल्यूडी विभाग शनिवार को इस दो किलोमीटर मार्ग पर पैचवर्क करने के लिए गांव पहुंचे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मार्ग पर हो रहे काम का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का मार्ग बहुत दिनों से जर्जर पड़ा हुआ है। दो किलोमीटर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। विभाग हर बार पैचवर्क का काम करके चला जाता है। पैचवर्क चार दिनों में उखड़ जाता है। इसलिए मार्ग का नवनिर्माण होना चाहिए। जब तक विभाग इस मार्ग पर नवनिर्माण नहीं कराता, तब तक कोई कार्य करने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर प्रधान पुत्र दगन पटेल, सुरेंद्र मौर्य, शमशेर, दिलीप सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि कोराई सड़क पर ग्रामीणों का विरोध संज्ञान में नहीं है। कारण पता चलने पर उचित कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें