फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अन्ना मवेशियों से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 21 Nov 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। अन्ना मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में नारेबाजी की। एक माह के अंदर कस्बे में अन्ना मवेशी 20 से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को ज्ञापन देकर अन्ना मवेशियों से मुक्ति दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




कस्बे में अन्ना मवेशी दिन-रात फसलें नष्ट कर रहे हैं। दो गोवंश ऐसे हैं जो हिंसक हैं। एक माह के अंदर कई लोगों को गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। रोज कोई न कोई व्यक्ति इन गोवंशों का शिकार बना रहा है। गांव के लोगों में भारी दहशत है। छुट्टा गोवंश गांव के रामकृपाल, बुद्धू, अर्जुन सिंह समेत अन्य लोगों बन चुके हैं।

इसके अलावा खेतों में खड़ी फसल भी नष्ट कर चुके हैं। समस्या को लेकर ग्रामीण और किसान ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान और खंड विकास अधिकारी को समस्या बताई । ग्रामीणों ने मांग किया कि सबसे पहले दोनों गोवंशों को पड़क कर गांव से दूर किया जाए। जिससे लोगों की जान बच सके।
विज्ञापन




गांव के बाहर जल्दी ही गोशाला का निर्माण कराया जाए। अन्ना मवेशियों को गोशाला पहुंचाया जाए। खंड विकास अधिकारी सतीष पांडेय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही गोशाला का निर्माण होगा। इस मौके पर शिवा सिंह, जितेंद्र सिंह, बुद्धसेन सिंह, विनोद केसरी, छोटू राजावत, सुरेश पाल, बुद्धू पाल, रामकली, माया देवी, शकील अकबर, मिराज अहमद, लल्लू, सुमित दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें