फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 20 लाख रुपये न देने पर डाॅक्टर पत्नी को निकाला

Tue, 21 Nov 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ससुरालियों ने हॉस्पिटल बनाने के लिए 20 लाख रुपये न देने पर हम्योपैथी महिला डॉक्टर को घर से निकाल दिया। पुलिस ने होम्योपैथी डॉक्टर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी भीष्म लाल मौर्य की पुत्री डाॅ. श्वेता मौर्य की शादी 21 नवंबर 2021 को सीतापुर जिला शहर कोतवाली महमूदाबाद शहजानी वार्ड निवासी डाॅ. विजय कुमार मौर्य के साथ हुई थी।

शादी के बाद से पति, सास दर्शना देवी, चचेरी सास ऊषा मौर्या, ननद डाॅ. सरिता मौर्य, नंदोई डाॅ. श्रवण कुमार दहेज में 20 लाख रुपये होम्योपैथी हाॅस्पिटल बनवाने के लिए मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन




पति हर रोज नशे में आकर तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा। ये सब कुछ सहते हुए घर में ही गुजर बसर कर रही थी। ससुरालियों ने नौ सितंबर-2022 को जेवर छीनकर घर से भगा दिया। इसके बाद लगातार ससुरालियों से बातचीत करके सुलह की कोशिश जारी रही, लेकिन वह लगातार 20 लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार थाने की शरण लेनी पड़ी।

कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला डॉक्टर परिवार से जुड़ा है। उसकी गहनता से जांच की जाएगी। काफी समय से होम्योपैथी महिला डॉक्टर मायके में हैं। सभी पहलुओं को समझा कर जांच रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें