फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ग्रामीणों ने की दूषित पानी की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर विकासखंड की ग्राम पंचायत कौंडर में दूषित पेयजल को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पानी की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर दावा किया है कि इस पानी से पिछले 10 वर्षों में गांव के करीब 23 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग वर्तमान में कैंसर का इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल स्रोतों से नमूने लेकर रासायनिक तत्वों और भारी धातुओं की जांच की मांग की है। कहा कि पानी में किसी प्रकार के रासायनिक तत्व, भारी धातु अथवा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक तत्व पाए जाते हैं तो उनकी पहचान कर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें