फतेहपुर। असोथर विकासखंड की ग्राम पंचायत कौंडर में दूषित पेयजल को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों ने पानी की जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर दावा किया है कि इस पानी से पिछले 10 वर्षों में गांव के करीब 23 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग वर्तमान में कैंसर का इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल स्रोतों से नमूने लेकर रासायनिक तत्वों और भारी धातुओं की जांच की मांग की है। सीडीओ पवन कुमार मीना ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित विभाग से गांव के पानी के नमूने लेकर जांच कराने के निर्देश दिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।