फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धर्मस्थल से जुड़े तालाब में मछली पालने पर ग्रामीणो ने की थाने में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गांव के हनुमान कूटी से लगे तालाब में मछली पालन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

गांव किनारे हनुमान कुटी से जुड़ा ग्राम समाज का तालाब है। इसमें सुबह शाम लोग टहलने व बैठने आते हैं। कुटी की देखरेख व पूजा पाठ के लिए ब्रम्हचारी महाराज इसी मंदिर में निवास करते हैं। मंदिर से सटे तालाब में मछली पालने से गंदगी व बदबू फैलने लगी। जिससे परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी मछली के बच्चे डाले जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए जिला मुख्यालय में शिकायत हुई थी। इससे पूर्व लेखपाल ने रुकवा दिया। शनिवार की रात में गांव के दो दबंग भाइयों ने तालाब में मछली के बच्चे जबरन डाल दिये। मना करने पर महाराज व प्रधान सहित कई लोगों को जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। इसी को लेकर ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। कार्यवाहक विनोद सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, राजस्व से मछली पालन का पट्टा है या नहीं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। वहीं हल्का लेखपाल अभिलाशा ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। तालाब में पट्टा होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें