फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक महीने से खराब सीटी स्कैन मशीन, अब तीन दिन में शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल में एक माह से सीटी स्कैन मशीन खराब है। मेंटीनेंस का काम देखने वाली अनुबंधित कंपनी और अस्पताल प्रशासन एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी भी चिट्ठी-पत्री तक ही सीमित रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 12 से 15 सीटी स्कैन होते हैं, लेकिन मशीन खराब होने से मरीजों को निजी केंद्रों में जाना पड़ रहा है। इनमें सीटी स्कैन के लिए दो हजार से पांच हजार रुपये तक लिए जाते हैं। इस तरह गरीब मरीजों को जेब ढीली करनी पड़ती है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
मशीन 15 अगस्त से पहले खराब हुई थी। एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक मशीन ठीक नहीं हो सकी है। अनुबंधित कंपनी एचएलएल व जिला अस्पताल एक-दूसरे पर मशीन ठीक कराने की जिम्मेदारी थोप रहे। सीएमएम डॉ. पीके सिंह ने अनुबंध देखे बिना ही मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरपी सिंह को बजट देने के लिए पत्र भी लिख दिया था।
विज्ञापन

प्रिंसिपल की तरफ से अनुबंध दिखवाए जाने पर मेंटीनेंस की जिम्मेदारी कंपनी की निकली, जिसके बाद उनकी तरफ से जुर्माना लगाने का नोटिस दिए जाने पर कंपनी ने मशीन ठीक कराने की जहमत उठाई है। एक माह के बाद मशीन की बैटरी और यूपीएस आ सका है। जिसके बाद अब दो से तीन दिन में मशीन बनने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें