फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने पुतला फूंका

Mon, 15 Feb 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में आतंकी अफजल गुरु के समर्थन और भारत विरोधी नारेबाजी के विरोध में प्रदर्शन किया और छात्र नेता का पुतला फूंककर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल नगर चौराहे में पुतला फूंका। बताया कि जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार को इस कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। जिससे भारत में ही रह कर अपने देश के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सबक मिल सके।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, भाकपा नेता सीताराम येचुरी, भाकपा सचिव डी. राजा, जदयू महासचिव केसी त्यागी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि राजनीति चमकाने के लिए देश को दांव पर लगाने का जो कारनामा किया जा रहा है, उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ता अंतिम सांस तक इसके खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे। पुतला दहन के दौरान प्रसून तिवारी, लवकुश मौर्या, जिला संयोजक शुभम त्रिपाठी, ऋषभ गुप्ता, शुभम चौरसिया, संतू तिवारी, संदीप सिंह चौहान, गौरव, यश व प्रशांत पुरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें