फतेहपुर। शहर के जिला अस्पताल का एक वीडियो सोेशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तीमारदार मरीज को चारपाई में अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुरक्षा में तैनात गार्ड तमाशबीन बने हैं। मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिलने पर परिजन चारपाई पर ही ट्राॅमा सेंटर ले गए। वायरल वीडियो के बाद सीएमएस डॉ. पीके सिंह ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर में स्ट्रेचर व व्हील चेयर उपलब्ध हैं। इस मामले की जांच कराई जाएगी। ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी। अमर उजाल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। (संवाद)