फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ के निलंबन की संस्तुति

Sun, 24 Dec 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या सुनती केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन की मंशानुरूप गोद लिए गांव में विकास कार्य न होने पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने समेत चार अफसरों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विजयीपुर ब्लाक के रामपुर गांव में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अधिकारियों के साथ चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गोद लिए गांव में पहुंची केंद्रीय मंत्री के सामने ग्रामीणों ने बिजली व नहर की समस्या रखी तो उन्होंने अधिशासी अभियंता तृतीय आरएन सिंह, अधिशासी अभियंता नहर विभाग को चेतावनी दी है। ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर एडीओ पंचायत को चेतावनी दी गई।

ग्राम सभा स्थित विद्यालयों में शिक्षकों की आवाजाही, मिड-डे मील तथा छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, स्वेटर, जूते-मोजे आदि का वितरण समय से न कराए जाने की शिकायत पर बीईओ विजयीपुर को भी नोटिस के जरिए चेतावनी दी गई। ग्राम विकास अधिकारी राम नरेश सिंह की ग्रामीणों ने शौचालय के लिए लाभार्थियों को धन उपलब्ध न कराने की शिकायत की। अधिशासी अभियंता नहर विभाग लोअर पंप कैनाल वैभव सिंह की  सिल्ट सफाई के नाम पर लीपापोती की शिकायत मिली। वहीं एक्सईएन बिजली आरएन सिंह को गांव में विद्युतीकरण न कराने पर फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


एसडीएम अमित कुमार भट्ट ने बताया कि वीडीओ के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। अन्य अधिकारियों को चेतावनी जारी की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, जिला महामंत्री दुर्गाशंकर गुप्त, हिमांशु त्रिपाठी रहे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि रइहापुर गांव समीप सुजानपुर माइनर में निर्माणाधीन पुल मानक को दर किनार कर बनाया जा रहा है। पहाड़पुर गांव निवासी भिखारीलाल गुप्त ने बताया कि पुल में खेत का हिस्सा जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर जाकर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है। यदि पुल गलत जगह पर बन रहा है तो जांच के बाद दूसरी जगह पर नया पुल बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें