फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद पीड़िता का वीडियो वायरल, प्रयागराज में रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के साथ खेत गई युवती सोमवार दोपहर लापता हो गई। पिता ने सात लोगों पर कार से बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है और मुकदमा दर्ज कराया। मामले में मंगलवार को अपहृत युवती का एक वीडियो वायरल हुआ। युवती ने उल्टे ही परिजनों पर आरोप लगाकर खुद की जान का खतरा बताया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में उसने कहा है कि वह प्रेमी से शादी कर चुकी है। घरवाले दूसरी जगह शादी कराना चाहते हैं। उसका अपहरण नहीं हुआ वह अपनी मर्जी से पति के साथ गई है। यह वीडियो एक बस के अंदर बनाया गया है। स्थान की जानकारी नहीं हो सकी है।
युवती ने आर्य समाज मंदिर प्रयागराज में 30 नवंबर को विवाह किए जाने का प्रमाणपत्र और एक डीएम को शादी अनुबंध का हलफनामा भी भेजा है। पुलिस युवती की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को परिजनों के साथ खेत गई थी। दोपहर एक बजे युवती गायब हो गई। उसके पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को कुछ लोग अपहरण कर ले गए हैं।
वायरल वीडियो में आर्य समाज मंदिर के प्रमाणपत्र में कुलदीप के साथ शादी होने का जिक्र है। युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजन ससुरालीजनों को परेशान कर रहे हैं।
खुद की मर्जी से उसने शादी की है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। युवती के आने पर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें