फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रामनगर कौंहन खदान में जलधारा से खनन का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रामनगर कौंहन खदान में जलधारा से खनन का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में जीपीएस की लोकेशन दर्शाई गई है। लोकेशन में खदान क्षेत्र का नाम, तारीख और समय भी स्पष्ट है। इससे अधिकारी जलधारा खनन की बात को इन्कार भी नहीं कर सकते हैं। हालांकि इसी खदान में रविवार रात भी एसडीएम व खनिज अधिकारी जांच करने गए थे। उन्होंने जलस्तर से खनन नहीं किए जाने का दावा किया था। अधिकारियों के दावे की वीडियो ने कलई खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

रामनगर कौंहन खदान में 23 मई को कमिश्नर विजय विश्वास पंत और आईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय की संयुक्त टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी में तमाम अनियमितताएं पाई गईं थीं। उन्होंने अधिकारियों के अवैध खनन में संलिप्तता भी पाए जाने की पुष्टि की थी। इसके बाद भी अधिकारी तैनाती पर बरकरार हैं।
अवैध खनन और ओवरलोडिंग का धड़ल्ले से खेल हो रहा है। दो दिन पहले कौंहन खदान का वीडियो वायरल हुआ। अधिकारियों ने वीडियो को दूसरी खदान और पुराना बताकर पल्ला झाड़ लिया। जीपीएस के साथ सोमवार को वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों के होश उड़ गए। खदान में दिनदहाड़े यमुना की जलधारा से मौरंग खनन किया जाता दिखा है।
विज्ञापन

खनिज अधिकारी राज रंजन ने बताया कि वह दिन में बहुआ रोड पर ओवरलोड ट्रकों की चेकिंग में थे। करीब 12 ट्रकों का चालान किया है। वह टीम के साथ कौंहन खदान में रात को छापामारी को पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें