फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, चाचा-भतीजे पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। विजयादशमी पर हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी भतीजे और लाइसेंसधारी चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मौके से 12 बोर की सिंगल बैरल बंदूक, पांच कारतूस और एक खोखा जब्त किया है। साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

ललौली थाने की दतौली चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि सोशल मीडिया पर कोर्राकनक गांव निवासी महेश प्रताप सिंह के पुत्र प्रतीक कुमार सिंह उर्फ गोलू का हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा था। जांच के दौरान पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो पता चला कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई सिंगल बैरल बंदूक उसके चाचा तेज बहादुर सिंह के नाम पर लाइसेंसी है। विजयादशमी के दिन बंदूक की साफ-सफाई के बाद हवाई फायरिंग किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने बंदूक और कारतूस कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि शस्त्र और कारतूस जब्त कर लिए गए हैं। लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें