फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अश्लील हरकत करने वाले का वीडियो बनाया

Sat, 11 Mar 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अश्लील हरकतों से परेशान युवती ने पड़ोसी युवक का वीडियो बना लिया। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली युवती के पिता ने बताया कि पड़ोस में भोला चौरसिया रहता है। उसकी चार बेटियां है। करीब तीन साल से भोला बेटियों के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करता आ रहा है। कोई साक्ष्य न होने की वजह से वह शांत रहे हैं। कई बार उसे मना भी किया। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसकी बड़ी बेटी कुछ दिन पहले छत पर कपड़े सुखाने पहुंची। तभी पड़ोसी भोला ने अपनी छत पर अश्लील हरकत कर बेटी को इशारे करने लगा। तभी बेटी ने उसका वीडियो बना लिया। विरोध करने पर बेटी को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार दहशत हैं। युवती को लेकर पिता गुरुवार को थाने पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें