फोटो 32 - डंपर बिगड़ने से बहुआ कस्बे में लगा जाम। संवाद
बहुआ। कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर नगर पंचायत कार्यालय के सामने फतेहपुर की ओर से ललौली को जा रहा डंपर अचानक बिगड़ गया। इससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई और रास्ता बंद हो गया। करीब पांच घंटे तक जाम के हालात बने रहे। वहीं, बाजार का दिन होने के कारण फुटपाथ और सड़क की पटरी भी दुकानों से सजी रहीं। दोपहिया वाहन मशक्कत से वहां से निकल सके। इससे रोडवेज बसों, चार पहिया वाहनों समेत कई राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा। दोपहर से लगा जाम देर शाम खुल सका। इसके बाद राहगीरों ने चैन की सांस ली। संवाद