फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाजपा नेता की मौत के बाद छह पर मुकदमा

Thu, 12 Oct 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप
विज्ञापन

नाली पर पटिया रखने के विवाद में आठ अक्तूबर को मारपीट में हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। नाली पर पटिया रखने के विवाद में आठ अक्तूबर को पिटाई से घायल भाजपा नेता मौत के मामले में छह लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रारी खुर्द निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधान रामलाल पासवान (65) का उनके परिवार के ही रामनारायण से नाली में पटिया रखने पर विवाद हुआ था। मारपीट में रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कानपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने मंगलवार शाम शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक के पुत्र पंकज ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पंकज ने रामनारायण और उनके पुत्र रामबरन, शिवबरन, संजय, रिश्तेदार दरवेशपुर निवासी टेनी, रारी बुजर्ग निवासी शोएब अहमद खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, गाली गलौज, मारपीट, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें