फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मनाया गया वीरांगना झलकारी बाई जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वीरांगना झलकारी बाई सामुदायिक मिलन केंद्र मुराइन टोला में झलकारी बाई का जन्मोत्सव मनाया गया। शुक्रवार को जन्मोत्सव समारोह में संत कबीर मानव मानव कल्याण आश्रम एवं मां भुइया देवी सेवा ट्रस्ट के लोग शामिल हुए। इस दौरान गोष्ठी में वीरांगना की जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मां भुइया देवी सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आरके वर्मा ने कहा कि 1857 में रानी लक्ष्मी बाई के पक्ष में युद्ध करते हुए वीरगति पाने वाली झलकारी बाई का त्याग और बलिदान कभी भुलाया जा नहीं सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभा देवी और संचालन ट्रस्टी सुरेश कुमार ने किया। इस मौके पर रामखेलावन, अरबी शास्त्री, सुनील कुमार, अभय राज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें